www.digitalgyan.net/

ब्रिटेन में डच कंपनी पीएएल-वी(PAL-V) इंटरनेशनल ने पहली उड़ने वाली कार  पीएएल-वी(PAL-V) की  प्री-बुकिंग कर दी है | इसकी कीमत तीन लाख 20 हजार पाउंड (करीब 2.89 करोड़ रु) रखी गई है | फ्लाइंग कार की डिलीवरी 2020 से पहले शुरू हो जाऐगी | कंपनी के अधिकारी बिऊ जनाओं मेट्ज ने बताया की शुरुआत में यह कार ब्रिटेन ,यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराई जाएगी | पेट्रोल से चलने वाली थ्री-व्हीलर कार सडक पर एक बार में 1,287 किमी चल सकती है | 482 किमी उड़ सकती है | जमीन पर इसकी रफ़्तार 160 किमी प्रति घंटा है | वहीँ , हवा में यह 180 किमी प्रति घंटा का गति से उड़ सकती है |  इसे ड्राइव मोड़ से हेलिकोप्टर मोड़ में जाने के लिए महज 10 मिनट लगते हैं |
330 मीटर की जगह में लैंड होगी यह कार

बिऊ जनाओं मेट्ज ने बताया की पीएएल-वी को यूके में चलाना और उड़ाना क़ानूनी होगा | इसे यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी के नियमो के तहत प्रमाणित किया जाऐगा | 664 किलो वजनी कार को सुरक्षित लैंड कराने के लिए 330 मीटर की जगह की आवश्कता होती हैं |
·         2.89 करोड़ रु इसकी कीमत हैं
·         664 किलो वजन है फ्लाइंग कार का
·         1,287 किमी एक बार में चल सकती हैं
·         482 किमी उड़ सकती एक बार में

इसी तरह की अन्य जानकारियों से जुड़े रहने के लिए अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करें  और आप हमें Digital Gyan की फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं |





Post a Comment

Previous Post Next Post