www.digitalgyan.net/
किसानो का कर्ज माफी का वादा चुनाव जितने का गारंटीड फार्मूला बनता जा रहा है | कम से कम पिछले दो सालों में हुए आठ विधानसभा चुनावो के नतीजे को देखकर तो ऐसा कहा जा सकता है| हाल ही में मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनो ही राज्यों में कांग्रेस ने किसानो से कर्ज माफी का वादा किया | इसके पहले उतरप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव (2017) में भाजपा ने इस तरह का वादा किया और बंपर जीत हासिल की|
राजस्थान 
राहुल गाँधी ने जनसभा में कहा की जीते तो 10 दिनों में किसानो के कर्ज माफ़ होंगे |
असर : वादे से पहले प्रदेश में 90% तक किसान कर्ज चूका रहे थे | बाद में रिकवरी में 25% की कमी आई | कर्ज माफ़ी से सरकार पर 2 हजार 800 कड़ोड़ रु का वित्तीय बोझ आएगा |
छत्तीसगढ़ 
यहाँ कांग्रेस ने कर्ज माफ़ी के आलावा धान का समर्थन मूल्य दो हजार रु बढाकर ढाई हजार करने की बात कही थी |
असर : वादा होते ही किसानो ने धन की ब्रिक्री रोक दी |मंडियो में धान 50 फीसदी कम आया है | कर्ज माफ़ी से सरकार पर सात हजार करोड़ रु का बोझ आएगा |
मध्यप्रदेश 
राहुल ने जून में कर्ज माफी और धान का एसएसपी बढाने का वादा किया |
असर : कर्ज माफ़ी का वादा आते ही कृषि ऋण में सालाना 80% तक की रिकवरी 50% रह गई | कर्ज माफ़ी से राज्य सरकार पर 18 से 20 हजार करोड़ रुका भर आएगा |
तेलंगाना 
यहाँ टीआरस दूसरी बार सत्ता में आई है | राज्य सरकार की रायतु बंधू स्कीम में किसानो को खर्च के लिए प्रति एकड़ प्रति वर्ष आठ हजार रु खाते में दिए जा रहे हैं | चुनाव में यह राशी प्रतिवर्ष 10 हजार रु करने का वादा था | 2018-19 के लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ रु का बजट रखा है |
उत्तरप्रदेश 
2017 में बीजेपी ने कर्ज माफ़ करने का वादा किया | जीत के बाद 36 हजार करोड़ रु के कर्ज माफ़ किये जाने कि घोषणा की |
पंजाब 
2017 में कांग्रेस ने चुनाव पूर्व कर्ज माफ़ी का किया | करीब 10 हजार करोड़ रु के कर्ज माफ़ी की घोषणा की है |
कनार्टक
2018 में जेडीएस ने कर्ज माफ़ी का वादा किया | 34 हजार करोड़ रु के कर्ज माफ़ होंगे |
गुजरात 
2018 में बीजेपी ने किसानो के लिए सीधी कर्ज माफ़ी की घोसना न करते हुए किसानो के कर्ज का ब्याज सरकार की और से चुकाने का वादा किया था |
इसी तरह की अन्य जानकारियों से जुड़े रहने के लिए अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करें  और आप हमें Digital Gyan की फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं |

Post a Comment

Previous Post Next Post