दार्शनिक और लेखक जे कृष्णमूर्ति का जन्म 1895 में आंध्रप्रदेश  के मदनापाली में मध्यवर्ग ब्राह्मण परिवार में हुआ | उनके पिता थियोसौफिस्ट थे | उन्होंने कृष्णमूर्ति और उनके छोटे भाई नितिया को थियोसौफिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर .एनी बेसेन्ट को सौप दिया था | उनके विचार दुनिया के तमाम लाइब्रेरियों में किताबों के रूप में संग्रहित है |
J krishnamurti Quotes in Hindi
Jiddu krishnamurti Quotes in Hindi

Quote: 1

एकांत सुन्दर अनुभूति है | एकांत में होने का अर्थ अकेले होना नहीं है | इसका अर्थ है मस्तिष्क समाज द्वारा प्रभावित और प्रदूषित नहीं है | 

Quote: 2

हम सब प्रसिद्ध बनना चाहते है और जब हम कुछ बनना चाहते है , तो अपनी आजादी खो देते है | 

Quote: 3

स्वयं को न जानना ही अज्ञानता है , खुद को जानना ही ज्ञान हासिल करने की शुरुआत है | 

Quote: 4

आंतरिक अनुशासन जरुरी है , बाहरी अनुशासन मन को मुर्ख बना देता है | यह नक़ल करने की प्रवृति लाता है |

Quote: 5

मैं कहता हूँ कि सत्य एक मार्गहीन भूमि है , और आप इसे किसी भी मार्ग से, किसी धर्म  द्वारा , किसी भी संप्रदाय से प्राप्त नहीं कर सकते |

Quote: 6

आपने जो भी परम्परा, देश और काल से जाना है उससे मुक्त होकर ही आप सच्चे अर्थों में मानव बन पाएंगे | 

Quote: 7

जीवन का परिवर्तन सिर्फ इसी बोध में निहित है की आप स्वतंत्र रूप से सोचते है की नही और आप अपनी सोच पर ध्यान देते है की नहीं |

Quote: 8

सत्य ही हमें आजाद करता है , आजाद होने की कोशिशे नहीं | 

Quote: 9

वास्तविक शिक्षा तब आती है जब प्रतिस्पर्धी भावना समाप्त हो जाती है|

Quote: 10

अंत सभी चीजों की शुरूआत है|

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post