दिन में कई बार हमारे हातों में नोट आते रहते है , लेकिन शायद ही कोई जानने की कोशिश की हो कि इन नोटो के पीछे जो तस्वीर छपी है वो कहा की है |
www,digitalgyan.net/
  • 10 के नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है , यह मंदिर गंग वंश के राजा नरसिम्हा  देव प्रथम ने 1278 ईस्वी मे बनवाया था | यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूचि में शामिल है |

  • 20 के नोट पर माउन्ट हैरियर राष्ट्रीय उद्धान है | अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित माउन्ट हैरियर दक्षिण अंडमान का सबसे ऊँची (365 मीटर) चोटी है | तस्वीर में दिखाई देने वाला लाईट हाउस नार्थ बे आइलैंड पर मौजूद है |
  • 50 के नोट में कर्नाटक के हम्पी में स्थित रथ का चित्र है | यह नगर प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था | यह भी विश्व विरासत स्थलों की सूचि में शामिल है |
  • 100 के नए नोट पर गुजरात की रानी की वाव का चित्र है | पाटण में स्थित इस वाव (बावड़ी) को 2014 में विश्व विरासत स्थल सूचि में शमिल किया गया | इसका निर्माण राजा भीम देव की पत्नी रानी उदयमती में 11 वीं शताब्दी में करवाया था |
  • 200 के  नोट पर साँची स्तूप है | बौध धर्म इस स्तूप का निर्माण सम्राट आशोक ने करवाया था | ये बौध स्मारक तीसरी शताब्दी ईशापूर्व से लेकर 12 वीं शताब्दी की बिच की है |
  • 500 का नोट लाल किले का गर्व धारण किये है | किले का निर्माण शाहजहां ने करवाया था | इसके निर्माण में प्रयुक्त लाल बलुआ पत्थर के कारण इसका नाम लाल किला पड़ा | यह भव्य किला भी विश्व धरोहर सूचि में शामिल है |

  • 2000 का नोट मंगलयान की सफलता का सूचक है | यह भारत का प्रथम मंगल अभियान है | पहली बार में मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने वाला भारत विश्व का प्रथम देश है | 
इसी तरह की अन्य जानकारियों से जुड़े रहने के लिए अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करें  और आप हमें Digital Gyan की फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं |  

Post a Comment

Previous Post Next Post