हिमाचल प्रदेश में स्थित मशोबरा चरों ओर से चीड़ , पाइन और देवदार के जंगलो से घिरा हुआ है | यहाँ आप ट्रैकिंग से लेकर पैराग्लाडिंग , पोनी राईड्स , बाइकइंग जैसे कई एडवेंचर्स का आनंद ले सकते है | इस क्षेत्र की हरियाली पर्यटकों के मन - मष्तिक को प्रसन्न कर देती है |

Top 7 Places To Visit In Mashobra On Your Trip To Himachal


छोटा बाज़ार और बैंडोची 
मशोबरा का छोटा बाज़ार मशरूम का आचार , ताजे फलों के जूस , जैम के लिए प्रशिद्ध है | और बैंडोची के बगीचे बेहद खुबसूरत है | शाम के समय सूर्य की किरणे जब बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियों पर पड़ती है, तो एक सुनहरी आभा प्रदान करती है |

www.digitalgyan.net/
रिजर्व फ़ॉरेस्ट सेंचुरी 
प्राकृतिक प्रेमियों के लिए मशोबरा जन्नत है | यहाँ अलग -अलग तरह के पक्षी - पशु देखने को मिलेगे | यहाँ पक्षियों की चहचहाट के अलावा आपको दूसरा शोर सुनाई ही नहीं देगा | इस जंगल में कैपिंग और पिकनिक के साथ साइकिलिंग भी की जा सकती है | बोटिंग करना चाहते हैं , तो तत्ता पानी नदी इसके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है | इस नदी में हर मौसम में पानी गर्म रहता है | यही विशेषता इस नदी को खास बनाती है | इसके आलावा वाइल्ड फ्लावर हाउस , लक्कड़ बाज़ार ,चाडविक फौल्स
और प्रेसिडेंशियल रिट्रीट जैसे अन्य कई दर्शनीय स्थल है| इस क्षेत्र में सेब के खुबसूरत बगीचे मन मोह लेते है | यहाँ लकड़ी के बने मंदिर में देवी महाकाली और भगवान शिव विरजमान हैं |  


www.digitalgyan.net/
जाखू मंदिर 
ऊंचाई पर होने के कारण इस मंदिर को आप कई किलोमीटर दूर से ही देख सकते है | पहाड़ी पर धने जंगलों के बिच बना यह मंदिर बहुत आकर्षक है |
महासू देवता मंदिर 
अगर आप यहाँ की असली संस्कृति से रूबरू होना चाहते है | तो महासू देवता का मंदिर देखना न भूलें | यहाँ खास उत्सव मनाएं जाते हैं |

www.digitalgyan.net/
सियोग - 
यह मशोबरा का संरक्षित जंगल है | यहाँ दूर - दूर तक देवदार के पेड़ फैले हुए है | इनकी छटा देखते ही बनती है| यहाँ आप जंगली जानवरों को यहाँ-वहां विचरते और पेड़-पौधे की कई प्रजातियाँ देख सकते है | 

इसी तरह की अन्य जानकारियों से जुड़े रहने के लिए अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करें  और आप हमें Digital Gyan की फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं |      

Post a Comment

Previous Post Next Post