लॉस एंजेलिस ऑटो शो - ( 30 नवम्बर - 9 दिसम्बर )

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 30 नवम्बर से ऑटो शो चल रहा है | टेक्नोलॉजी इस 111 साल पुराने इस शो की खासियत रही है | इस बार फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर है|  शो में जीतनी कारें प्रदर्शित हुई है, उसके हिसाब से  2020 तक कम से कम 100 इलेक्ट्रिक कारें बाज़ार में आएँगी|  यह ऑटो शो 9 दिसम्बर तक चलेगा | इसकी शुरुआत 1907 हुई थी |  पहले साल 99 कारें प्रदर्शित की गई थी |

पोर्शे   : यह स्पोर्ट्स कार 2020 में बाज़ार में आएगी 

स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने आइकोनिक कार 911 का आठवां वर्जन प्रदर्शित किया गया है | इसे 992 कोड नाम दिया गया है | इसके 2020 में बाज़ार में आने की उम्मीद है |

बीएम्डब्लू एम्34 ओआइ: 3000 सीसी इंजन है इसमें 

कंपनी बीएम्डब्लू ने कई कारें प्रदर्शित की है | लेकिन एम्34ओआइ ख़ास चर्चा में है | इसका 3000 सीसी इंजन  382 एचपी पॉवर देता है | कार 4.4  सेकंड में 100 किमी की रफ़्तार पकड़ सकती है |

जीटी आर प्रो : मर्सेडीज़ की सबसे शक्तिशाली कार 

इसे  मर्सेडीज़  की अब तक की सबसे शक्तिशाली कार कहा जा रहा है | इसका 4 लीटर क्षमता वाला वी8  इंजन 577 एचपी पॉवर देता है | यह दो दरवाजों वाली स्पोर्ट्स कार है |

ऑडी ई-ट्रोन जीटी


यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक सुपर कार है | ऑडी का कहना है की यह दो साल में बाज़ार में आ जायेगी | इसके अगले और पिछले एक्सल पर दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर है जो 590 एचपी ( 434 किलोवाट ) के बराबर पॉवर दे सकते है | यह  3.5 सेकंड में 100 किमी की रफ़्तार पकड़ सकती है | इसकी मैक्सिमम स्पीड 240 किलो मीटर है| सिंगल चार्ज में 400 किलो मीटर तक जायेगी |

इसी तरह की अन्य जानकारियों से जुड़े रहने के लिए अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करें  और आप हमें Digital Gyan की फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं |

Post a Comment

Previous Post Next Post